प्रसव के बाद का भोजन?HealthPlanet

Posted on Thu 18th Mar 2021 : 21:12

मां बनने के बाद इन 5 चीजों को खाना है जरूरी...
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बहुत हेल्दी डाइट दी जाती है ताकि डिलीवरी के समय मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां बनने के बाद भी खानपान का ध्यान रखना एक नई मां के लिए कितना जरूरी होता है...
खानपान का ध्यान रखने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं खानपान का ध्यान रखने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं

अक्सर देख जाता है कि डिलीवरी के महिलाएं अपने खानपान पर उनता ध्यान नहीं देती जितना कि वह गर्भावस्था के समय देती थीं. ऐसा करने से एक टाइम के बाद उनके शरीर में कमजोरी आने लगती है जो मां और बच्चे दोनों के लिए समस्या पैदा कर सकती है.

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नई मां बनी महिलाओं को लगभग एक साल तक बच्चे को ब्रेस्टफीड कराना होता है और इसलिए उन्हें अपने खानपान का पूरा ध्यान रखना चाहिए. ऐसा करने से मां और बच्चा दोनों ही कई खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं.

1. अंडा
डिलीवरी के बाद महिलाओं को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और अंडा इसका सबसे अच्छा स्त्रोत हैं. इससे शरीर को ताकत मिलती है और यह विटामिन डी की कमी को भी दूर करता है.

2. ओट्स
ओट्स फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने के साथ ही आयरन की जरूरत पूरी करने में भी बहुत उपयोगी है. ओटमील मां को तनाव से भी दूर रखता है.

3. पालक
पालक आयरन का खजाना है. इसके साथ ही ये विटामिन ए का भी अच्छा सोर्स है. आप इसे जूस, सब्जी, सलाद किसी भी तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकती है.

4. दूध
दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है. इसमें विटामिन डी, बी और प्रोटीन होने के साथ ही कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. इसके साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है.

5. विटामिन ई
विटामिन ई का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण हर नई मां को अपनी डाइट में बादाम इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. इसमें मिलने वाला ओमेगा 3 मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है.

solved 5
wordpress 5 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info